सोमवार, 4 अगस्त 2008

श्री अमरनाथ श्राइन बोर्ड की जमीन के लिए किया प्रदर्शन

श्री अमरनाथ श्राइन बोर्ड की जमीन के लिए किया प्रदर्शन
Aug 04, 11:41 pm
इंदिरापुरम, जागरण संवाद केंद्र :
कर्तव्यबोध संस्था के पदाधिकारियों ने कहा कि आज देश के तीर्थस्थलों का अस्तित्व खतरे में है। खासकर जम्मू जिस तरह से जल रहा है, इससे देश की संस्कृति और धार्मिक आस्था को गहरी चोट लगी है। श्री अमरनाथ श्राइन बोर्ड को आवंटित की गई जमीन वापस लेने जैसी हरकतों से तो देश में आतंकवाद बढ़ेगा। इससे क्षुब्ध कार्यकर्ताओं ने सोमवार को शक्ति खंड चौक पर प्रदर्शन किया।
केंद्र की संप्रग सरकार पर निशाना साधते हुए पदाधिकारियों ने कहा कि क्या सरकार 1947 की पुनरावृत्ति करना चाहती है या दोबारा देश को विभाजित करने का मन बना चुकी है। इस संबंध में महामहिम राष्ट्रपति को एक पत्र भी संस्था की ओर से भेजा जा चुका है। प्रदर्शन के दौरान संस्था के
राष्ट्रीय अध्यक्ष शांत प्रकाश, सुनील दत्त शर्मा, दुष्यंत मैथानी, टेकराम त्यागी, ओमवीर यादव, तरुण, राहुल, सुनील, अमरिंदर शुक्ला, राजेश मेहर, नवीन, विनोद कुमार, लाल बहादुर और नरेद्र आदि मौजूद रहे।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें